अपना जिला

सरकार ने खोला लॉकडाउन मऊ में कुछ पल के लिए बरसात कर भगवान ने लगाया लॉकडाउन

मऊ। शासन के निर्देश पर आज जिला प्रशासन ने कोविड-19 नियम कानून के तहत मऊ के बाजार को खुलने तो दिया लेकिन बाजार में चहल कदमी इतनी ज्यादा थी कि भगवान ने मौसम को तुरंत खुशनुमा बना कर भारी तेज बरसात कर दी और अपना लॉकडाउन लगा दिया। देखते ही देखते आसमान में उजाला से पूरा अंधेरा छा गया, जनपद में जगह-जगह बरसात की वजह से लोग जहां थे वही ठिठक गए जो अपने घर के करीब थे वह तो घर निकल लिए और जो नहीं निकल पाए इधर-उधर दुबक कर बरसात से बचने की कोशिश करने लगे तथा कुछ जो महीनो बाद लॉकडाउन खुलने के बाद अभी विचार बना ही रहे थे कि चलते हैं बाजार कुछ काम कर आते हैं वे भगवान के मर्जी के आगे अपनी मर्जी को रोक दिए और घर में ही ठहर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *