मोदी सरकार के 7 साल पूर्ण होने पर विनय राय व अनिल श्रीवास्तव ने किया रक्तदान
मऊ। देश का मुखिया जब सत्ता को निरंतर अच्छी प्रकार से चला रहा हो, देश समस्या ग्रस्त हो उसके बाद भी देश की दिशा और दशा के प्रति मुखिया चिंता करता हो और उसका विकास के प्रति लगाव हो और वे अपने सात साल के कार्यकाल को अपने मंत्री के साथ सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया हो तो उसके कार्यकर्ताओं के अंदर जोश और जुनून भर जाना स्वाभाविक सी बात है और इसी के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ भाजपा के नेता रक्तदान कर अपने को फक्र महसूस करे तो पार्टी और कार्यकर्ता दोनों मजबूत होते हैं। इसी क्रम में भाजपा नेताओं ने जिला चिकित्सालय मऊ के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। जिसमें रक्तदान करने वालो में प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार राय बंटी, जिला उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव आदि शामिल थे। इस अवसर पर जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल, रामाश्रय मौर्य, जिला मंत्री सुधीर सोनकर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रवेश राजभर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

