अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो ये खबर जरूर पढें
WHO यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ट्रेडोस घेबियस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि स्मोकिंग करने वालों में कोरोना से मौत का खतरा 50 फीसदी तक बढ़ जाता है.
भविष्य में कोरोना वायरस के साथ-साथ कैंसर,हृदय रोग, सांस लेने संबंधी खतरे बढ़ेंगे, ऐसे में अगर आप सिगरेट पीते हैं तो आपके लिए खतरा दूसरों से कहीं ज्यादा होगा, इसलिए स्मोकिंग करने वालों को तुरंत इसे छोड़ देना चाहिए.तो हो जाइये सावधान और सिगरेट पीने से खुद को दूर रखिए क्योंकि आप सामान्य लोगों से कहीं ज्यादा रिस्क पर हैं.


