रिक्शा, पटरी और दुकानदारों को 15 जून से लगेगा टीका
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे में तेजी से वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में जुटी है, सरकार की कोशिश है कि हर स्तर पर लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाए.


अब गरीब तबसे से जुड़े लोगों का टीका करने का फैसला सरकार ने लिया है, और 15 जून से पटरी, दुकानदार और रिक्शा वालों समेत अन्य सभी गरीब के तबके लोगों को टीका लगाया जाएगा. इस अभियान में सब्जी विक्रेता और ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल रहेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक कर इस दिशा में जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है.

