विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह का निधन
लखनऊ। जनपद एटा के विधानसभा अमांपुर से विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का निधन हो गया है। समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने वाले नेता का निधन पार्टी व प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने यह सूचना फेसबुक पेज पर दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना से वे अत्यंत दुःखी हैं। कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों सहित समर्थकों को संबल प्रदान करें। विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में उत्तर प्रदेश के विधायक एवं भाजपा नेता अपने अपने माध्यम से सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं लोगों का कहना है कि हमने एक बहुत ही अच्छा विधायक खो दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने भी देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि जब भी मिले हंसते मिले हमने ऐसा विधायक खो दिया।
भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने भाजपा विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर कहा कि मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे। ॐ शान्ति..
mau भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश राय ने कहा कि हम लोगों के परम् सहयोगी मित्र विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी अम्मा पुर नहीं रहें भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ।

