अवैध पशु कटान करने वाले तीन गिरफ्तार, कब्जे से 60 किलो मांस बरामद
मऊ। दिनांक 30.05.2021 को थाना घोसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान कसाईबाडा करीमुद्दीनपुर के पास से अवैध रूप से पशु कटान कर मांस बेचने वाले रइस अहमद पुत्र मदीन, अफताब अहमद, मो0 सहबाज पुत्रगण रइस अहमद निवासीगण करीमुद्दीनपुर थाना घोसी जनपद मऊ के कब्जे से 60 किलों मांस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 348/21 धारा 420,429,188,129,270 भादवि0, 11 पशुक्रूरता अधिनियम, 5/8 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम व 3 महामारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
