चर्चा में

मऊ के अभिषेक का लेफ्टिनेंट आर्मी के पद पर हुआ चयन

ये खबर पुरानी जरूर है, लेकिन लॉकडाउन में घर पर बैठ युवाओं को प्रेरित करने के लिए हम इसे फिर से प्रकाशित कर रहे हैं. ताकि छात्रों का मनोबल बढ़ता रहे.
जिले के परदहां ब्लाक के कुन्नूपुर गांव के निवासी सीआईएसएफ कांस्टेबल जेपी सिंह के बेटे अभिषेक कुमार सिंह का चयन बीते साल लेफ्टिनेंट आर्मी के पर हुआ था. जिसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई थी. और हर किसी ने अभिषेक के साथ-साथ उनके परिजनों को भी बढ़ाई दी थी.
उनके पिता जेपी सिंह सीआईएसएफ कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं. जो झारखंड में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. उन्होंने अपने पूरे परिवार कोसेना के माध्यम से देश के लिए प्रेरित किया.
अभिषेक हमेशा से सेना में जाना चाहते थे और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से वो मुकाम भी हासिल कर ली. 22 साल के अभिषेक आईएमए से पासआउट हुए थे. और उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दी. अभिषेक की बड़ी बहन सरकारी टीचर हैं जबकि छोटे भाई सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं. अपना मऊ की टीम अभिषेक और उनके परिवार को एक बार फिर से बधाई देती है. और जिले के युवाओं को भी अभिषेक की तरह बनने के लिए प्रेरित करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *