कड़ी मेहनत की और कॉन्स्टेबल से बन गए दिल्ली पुलिस के ACP
कुछ सालों तक फिरोज आलम को लोग दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर ही जानते थे, लेकिन फिरोज आलम इस बात को बखूबी जानते थें कि उनकी मंजिल क्या और कहा हैं.
इसलिए 2010 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पर भर्ती हुए फिरोज ने पहले ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा, उसका नतीजा ये हुआ की अब उनकी पहचान दिल्ली पुलिस में ACP
के तौर पर है.
फिरोज अपनी कहानी बताते हुए कहते हैं कि 2008 में उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की और 2010 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुए उसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के साथ-साथ अफसर बनने की तैयारी में भी जुटे रहे, इस दौरान वो यूपीएसी की परीक्षा में शामिल तो हुए लेकिन कई बार प्रयास के बाद भी सफल नहीं हुआ.
पर उन्होंने हार नहीं मानी और 2019 में अपने छठे प्रयास में उन्होंने यूपीएसी की परीक्षा पास कर ली.
31 मार्च 2021 दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर उनका आखिरी दिन था इसके अगले दिन ही उनके कंधों पर सितारों वाली वर्दी लगी और वो दिल्ली पुलिस में दोबारा एसीपी के तौर पर शामिल हुए.




