चर्चा में

ये तो बहुत शर्मनाक है! JCB से ले गए शव

कोरोना काल में मानवता लगातार शर्मसार हो रही है, बिहार के पूर्णिया जिले में कोरोना से संक्रमित की मौत के बाद उसके शव को जेसीबी से ले जाकर दफनाया गया.
दरअसल अमौर रेफरल अस्पताल के नजदीक एक 60 साल का बुजुर्ग बीमार हालत में 5 दिनों से लेटा था, जिसे 27 मई को कोरोना जांच के बाद अस्पताल में भर्ति कराया गया था रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अमर के बेलगच्छी में कोविड सेंटर में भर्ति कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, अस्पताल प्रशासन ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को प्लास्टिक में लपेट कर एनजीओ को दे दिया, और एनजीओ के लोग शव को उठाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करते दिखाई दिए, जिसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.
जबकि सरकार की तरफ से शवों को जलाने और अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी एनजीओ को दी गई है. अमौर के कोविड सेंटर में जो एनजीओ काम कर रही है उसके पास दो एंबुलेंस है फिर भी शव जेसीबी मशीन से ले जाया गया,
इसकी शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *