उद्यमी स्व. आकाश बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई
मऊ। उद्यम विकास से ही पूर्वांचल का विकास संभव हो सकेगा। कुछ ऐसी ही सकारात्मक सोच रखने वाले आकाश विक्रम सिंह की छठवीं पुण्यतिथि औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर स्थित आकाश बाबू स्मृति भवन के सभागार में मनाई गई। गौरतलब हो कि औद्योगिक विकास के लिए अल्पायु से ही निरंतर सकारात्मक प्रयास में लगे रहने वाले बाबू आकाश विक्रम सिंह की 30 मई 2015 को एक सड़क हादसे में निधन हो गया था।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड अध्यक्ष संजय सिंह ने कहाकि युवा किशोर आकाश विक्रम सिंह अल्पायु से ही शिक्षा के साथ-साथ औद्योगिक विकास के लिए अपनी क्षमता से अधिक सोच रखने वाला किशोर था। जो प्रायः अपनी पढ़ाई सहित उद्यमियों व औद्योगिक क्षेत्र के हित के लिए सलाह मशवरा किया करता था। फेडरेशन उपाध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि बाबू आकाश सिंह एक होनहार किशोर जो बहुमुखी प्रतिभा का धनी थे। उनके 18 वर्ष की अल्पायु में ही सड़क दुर्घटना में हुए निधन से केवल किसी एक परिवार की व्यक्तिगत नहीं बल्कि औद्योगिक क्षेत्र क्षति हुई। कहाकि आकाश विक्रम अपनी किशोरावस्था से ही औद्योगिक क्षेत्र में उद्यम विकास के साथ ही आधुनिक रोजगार परक शिक्षण संस्थान स्थापना के पक्षधर रहे। जो व्यवसायिक आईटीआई कॉलेज स्थापना के निमित्त संघर्षशील रहे।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में फेडरेशन महामंत्री अनमोल राय, राजीव कुमार सिंह, कन्हैयालाल जायसवाल, श्रीराम जायसवाल एवं रुद्रांश इत्यादि शामिल रहे।

