पत्रकारों की हित के लिए हो ‘राष्ट्रीय पत्रकार आयोग’ बनाने की PM मोदी से मांग
आज 30 मई 21 को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” ने देश के सभी पत्रकारों के सम्मानार्थ , सहयोगार्थ , कल्याणार्थ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से
‘राष्ट्रीय पत्रकार आयोग’ के गठन की मांग की है ।
बाबा ने सभी पत्रकारों को आज के पुनीत अवसर पर हार्दिक बधाई व आप सभी के परम स्वस्थ रहने की भी ईश्वर से प्रार्थना किया और कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है । साथ ही चौथा स्तंभ भी है ।
अतः हम सभी को पत्रकारों का हर हाल में , हरसंभव सहयोग सम्मान करना चाहिए ।
निःसंदेह पत्रकारों की हत्या होती है , उन्हें मारा पीटा जाता है , उनका उत्पीड़न होता है , इस पर माननीय प्रधानमंत्री सहित जन जन को गंभीर होना चाहिए व उन्हें हर संभव प्रोत्साहित करना चाहिए ।
बाबा ने आगे कहा कि आज के ही दिन भारत का पहला हिंदी अखबार ” उदत्त मार्तण्ड ” 30 मई 1826 को कलकत्ता में पंडित जुगुल किशोर सुकुल ने प्रथम संपादक के रूप में किया था ।
अतः मैं आज और अभी इस अवसर पर घोषणा करता हूँ कि निर्भया सेना अब प्रत्येक वर्ष 3 जून को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर
पंडित जुगुल किशोर सुकुल सम्मान ” से किसी आदर्श संपादक या किसी वरिष्ठ पत्रकार को सम्मानित करेगी


