सभी को विश्वास में लेकर किया जाएगा, ग्राम पंचायत का चतुर्दिक विकास-टुनटुन
रतनपुरा / मऊ। रतनपुरा ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक आदर्श प्राथमिक पाठशाला बरवा तर के परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जय किशोर साहू उर्फ़ टुनटुन ने किया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी वरुण कुमार द्वारा उपस्थित सदस्यों को ग्राम पंचायत के अधिकार कर्तव्य इत्यादि से संबंधित जानकारी दी। तथा ग्राम पंचायत के विभिन्न समितियों के गठन किए जाने संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जय किशोर साहू उर्फ़ टुनटुन ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज की त्रिस्तरीय व्यवस्था में केवल ग्राम पंचायत ही ऐसी संस्था है जो “राज” होने की लगभग तीनों शर्तों को पूरा करती है।
ग्राम पंचायतें ग्राम की स्वच्छता, प्रकाश, सड़कों, औषधालयों, पीने योग्य कुओं की सफाई और मरम्मत, सार्वजनिक भूमि, पैठ, बाजार तथा मेलों और चरागाहों की व्यवस्था करती हैं, जन्म मृत्यु का लेखा रखती हैं, और खेती, उद्योग धंधों एवं व्यवसायों की उन्नति, बीमारियों की रोकथाम संबंधी कार्य करती है। इसके अतिरिक्त त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में जो भी वैधानिक एवं विधिक अधिकार दिए गए हैं, उसका ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों को विश्वास में लेकर के पूरा किया जाएगा। मेरा मानना है कि ग्राम पंचायतों के विकास में एकांगी नहीं बल्कि बहुउद्देशीय सोच होना आवश्यक है। ग्राम प्रधान जय किशोर साहू के कथन का सभी लोगों ने तालियां बजाकर के स्वागत किया। आज की इस बैठक में नंदकिशोर साहू उर्फ गुड्डू , फतेह बहादुर गुप्त, प्रमोद खरवार,शैलेश कुमार, रोहित वर्मा अरविंद गुप्ता ,अरुण कुमार ,हरिकेश, केसरी ,राधिका देवी ,अनीता वर्मा, राजन कुमार, जयराम,साधना ,अनिल ,दुर्गानंद, राजकुमार, जय राम रोजगार सेवक सुनील गिरी इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

