एक दुराचारी सहित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना रानीपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.05.21 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 27/21 धारा 376/363/366 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त दीपक चैहान पुत्र शंकर चौहान निवासी सेमरी थाना रानीपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया न्यायालय किया गया। साथ ही साथ थाना मधुबन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 251/21 धारा 354,342,504,506 भादवि व 7/8 पोस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त अभिषेक उर्फ नकुल पुत्र अशोक निवासी परसिया जयराम गिरी थाना मधुबन मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

