प्राइवेट रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरो पर एच.आर. सीटी स्कैन की जांच करने की अधिकतम दर तय : डीएम
मऊ। कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत आम जनमानस को बेहतर एवं सर्वसुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में निजी चिकित्सालयो एवं निजी चिकित्सकों द्वारा रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरो को संदर्भित एच0आर0 सीटी स्कैन की जांच करने की अधिकतम दर (पी0पी0ई0 किट एवं सैनिटाइजेशन व अन्य व्यय सहित) निम्नानुसार निर्धारित की गयी है।
(1) 16 स्लाइस तक 2000 रुपये
(2) 16 से 64 स्लाइस तक 2250 रुपये,
(3) 64 स्लाइस से अधिक 2500 रुपये
जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि उक्त का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
आम जनता से यह निवेदन है कि जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा जनहित में रेडियोडायग्नोसिस सेंटरों के लिए जो सूची जारी की गई है उसे अच्छी तरह से पढ़ने और समझने तथा सूची को अपने मोबाइल में सेव कर ले और अगर कहीं भी इस प्रकार का चेक कराने जा रहे हैं तो निर्धारित मूल्य से अधिक का भुगतान ना करें अगर किसी सेंटर द्वारा भुगतान मांगा जाता है तो उसकी शिकायत जिलाधिकारी या फिर संबंधित अधिकारी को अवश्य करें।

