खास-मेहमान

भाजपा नेता ने मऊ टू लखनऊ बाइक से किया सफर, पार्टी बैठक में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया गले

(फतेह बहादुर गुप्ता)
रतनपुरा /मऊ। सभी तरह की छोटी बड़ी गाड़ियों के चलाने के उस्ताद माने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री मुन्ना खरवार की पार्टी के प्रति समर्पण का भाव इस बात से भी देखा जा सकता है कि उन्हें जैसे ही इस बात की सूचना मिली है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। जिसमें उनका सम्मिलित होना अत्यंत ही आवश्यक है, तो उन्होंने वहां जाने की ठान ली। परंतु कोई साधन उपलब्ध ना होने की वजह से उन्होंने अपनी ही गाड़ी (बाइक) से लखनऊ जाने का फैसला किया। वह बाइक चलाते हुए भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित 7 विधानसभा मार्ग कार्यालय की यात्रा 10 घंटे में पूरी कर ली। हालांकि आने-जाने के उनके इस यात्रा में 1100 का ईंधन खर्च आया। लेकिन यह 1100 रुपए किस मद से उन्होंने खर्च किया , यह उन्होंने नहीं बताया। परंतु बाइक द्वारा लखनऊ तक की यात्रा करने के बाद इस तरह की दिलेरी और पार्टी के प्रति समर्पण के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उत्सर्ग एक्सप्रेस लखनऊ जाने के लिए इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण ट्रेन है। परंतु उसे भी रेल अधिकारियों द्वारा तीन दिवसीय कर दिया गया है, और जिस दिन लखनऊ जाना था ,उस दिन के लिए यह ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। तब उन्होंने बाइक से ही वहां जाने का मन बनाया। हालांकि मुन्ना खरवार सभी तरह की छोटी बड़ी गाड़ियों के अच्छे बाइक राइडर्स माने जाते हैं। और यह राइडिग का अनुभव लखनऊ तक की यात्रा कराने में बहुत काम आया है। मुन्ना खरवार को लखनऊ की यात्रा करना बाइक से जोखिम पूर्ण नहीं लगा। बल्कि उन्होंने बड़े ही बेहतरीन अंदाज में यात्रा का लुफ्त उठाते हुए पार्टी कार्यालय लखनऊ पहुंचे ,और वहां पार्टी अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में उत्साह पूर्वक भाग लिया ।पार्टी अध्यक्ष को जब पता चला कि यह बाइक चला कर के आए हैं ,तो उनके इस साहसिक पूर्ण कदम की प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष ने उन्हें गले लगा लिया।
लखनऊ तक की बाइक राइडिंग करने वाले मुन्ना खरवार के हर दिल अजीज मित्र और बचपन के साथी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य को इसकी सूचना दी, तो रामाश्रय मौर्य भागे भागे अपने मित्र के गांव होरों की मठिया पहुंच गए और इस कार्य के लिए उन्हें शाबाशी दी, तथा उनकी पीठ थपथपाई ।तथा इसकी सूचना उन्होंने मीडिया को लीक किया। तथा अनुरोध किया कि उनके इस साहसिक कदम की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता को भी होनी चाहिए। लंबे सफर की बाइक राइडिंग करने वाले मुन्ना खरवार को इस कार्य के लिए शाबाशी देने वालों में सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार में माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति,रामाश्रय मौर्य, प्रेम कुमार गौड़, व्यापार मंडल के प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण साहू ,भगवानदास गुप्ता , शेषनाथ चक्रवर्ती ,भाजपा के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार वर्मा, महामंत्री ज्योतिश्वर सिंह झल्लू प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *