सचिन तेंदुलकर ने कहा कई रातों तक वो सो नहीं पाते थे!
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि करियर में 10-12 सालों तक वो काफी तनाव में थें और कि बार ऐसा होता था, जब वो रात में सो नहीं पाते थे, खासकर तब जब अगले दिन मैच होता था,
तेंदुलकर ने कहा कि खेल के लिए शाररिक रूप से तैयार रहने के साथ मानसिक रुप से तैयार होना बेहद ज़रूरी है
कोविड19 के दौरान बायो बबल में अधिक समय बिताने से खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर पर बात करते हुए सचिन ने कहा इसको स्वीकार करना चाहिए और खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार होना चाहिए ताकि मैच के दौरान बेहतर खेल दिखा सकें।

