अपना जिला

ब्राह्मण विकास परिषद के लोगों ने अपने-अपने घरों में परशुराम जयंती मनाई

मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के तत्वावधान में कोविड-19 के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि पूरे जनपद में विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी अपने अपने घरों पर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप का प्रज्वलन किया,और अपने अपने घरों में कपूर की आरती की ।साथ ही आज का दिन अक्षय तृतीया बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि होती है इसमें दान करने का सबसे बड़ा महत्व है । अक्षय के नाम से स्पष्ट है कि जो दान किया जाता है उसे कभी कमी नहीं होती है। वर्तमान परिवेश में कोरोना जैसे भीषण महामारी में दान की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म होता है ।पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार या अनाचार होता है तो भगवान को किसी न किसी रूप में जन्म लेकर के पृथ्वी पर आना होता है और मानवता की रक्षा करनी होती है भगवान परशुराम ने भी समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किये और धर्म के अनुसार लोगों को अपना जीवन यापन करने की शिक्षा दी इस अवसर पर परिषद के संरक्षक डॉक्टर एससी तिवारी, राम जी उपाध्याय, अमरनाथ मिश्रा, संजय कुमार त्रिपाठी, सत्येंद्र पांडेय, अंजनी कुमार पांडेय, डॉ पंकज उपाध्याय, अजय कुमार तिवारी, डॉक्टर बीएन पांडेय, मिथिलेश उपाध्याय, अवधेश तिवारी, जय शंकर दुबे, दिनेश चंद्र मिश्र, यशवंत उपाध्याय, प्रणव कुमार चतुर्वेदी, संजीव द्विवेदी, प्रवीण पाठक, मृत्युंजय तिवारी, डॉक्टर यूपी दुबे, देव भास्कर तिवारी, जय नारायण दुबे, राम जपित पांडेय, विजय शंकर तिवारी, श्रीमती मीरा पांडेय, श्रीमती विनीता पांडेय, श्रीमती पूजा पांडेय, श्रीमती आभा त्रिपाठी, श्रीमती प्रितु लता पांडेय, श्रीमती संगीता पांडेय, अजय पांडेय, अजय कुमार तिवारी, अमित कुमार पांडेय, रमाकांत तिवारी, उमेश मिश्रा, बृज किशोर पांडेय, राजीव पांडेय, डॉ लक्ष्मी शंकर दुबे इत्यादि लोगों ने अपने अपने घरों पर परशुराम जन्मोत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *