मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी को जेल मैनुअल के हिसाब से मिलेंगी सुविधाएं
मुख्तार अंसारी को जेल मैनुअल के हिसाब से सुविधाएं देने का आदेश
मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी को जेल मैनुअल के हिसाब से सुविधाएं मिलेंगी…. सीजेएम अलका नेहल ने जेल अधीक्षक बांदा को इसका आदेश दिया है…
मुख्तार के अधिवक्ता ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र
दरअसल मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर विधायक के लिए सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की थी…जिसको स्वीकार करते हुए… सीजेएम ने जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करेने का कहा है….
कूलर- बेड के लिए कोर्ट से लगायी थी गुहार
मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने स्वयं के खर्च पर भोजन, कुर्सियां, कपड़े, तख्त, वेंडिंग, मच्छरदानी, वाटर कूलर, खरीदने और उसके उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया था.
कई बीमारियों से पीड़ित बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी
उनके अधिवक्ता ने ये भी कहा कि मुख्तार अंसारी शुगर, ब्लड प्रेशर, हाईपरटेंशन, यूरिक एसिड, गंभीर कमर दर्द आदि बीमारियों से पीड़ित हैं। इसलिए उनकी मदद जल्द से जल्द करनी चाहिए.
मुख्तार को बांदा जेल में रखा गया है .

