मऊ में कोरोना ने फीकी की ईद की तैयारियां
मऊ संवाददाता आदर्श गुप्ता की रिपोर्ट
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से जहां इंसानी जान खतरे में है, वहीं दूसरी तरफ इस खतरनाक वायरस ने त्यौहारों का रंग भी फीका कर दिया है।
संभावना जताई जा रहा है कि ईद 14 मई को होगी, इस बीच कोरोना वायरस के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी 17 मई तक प्रतिबन्धों ( Locklown ) को बढ़ा दिया है
जिसकी वजह से ईद की तैयारियां बिल्कुल फीकी हो गई हैं।
किराना, फल, सब्जी, दूध आदि को छोड़कर अन्य दुकानें खुल नहीं रही हैं तो फिर ईद की खरीदारी कैसे हो।
कोरोना के कारण पिछले साल भी ईद फीकी रही और इस साल भी वही हाल है.

