माली की एक महिला ने 9 बच्चों को एक साथ दिया जन्म
माली की महिला ने दिया 9 बच्चों को जन्म दिया है
अस्पताल से सामने आईं अद्भुत तस्वीरें
माली जो कि एक अफ्रीकी देश है, वहां से एक रोचक खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने जिसका नाम हलीमा सिस्से है ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म देकर रिकॉर्ड बनाया है। अब इस खबर की पूरी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इन 9 बच्चों में 5 बच्चियां और 4 बच्चे हैं
इन सभी बच्चे मोरक्को के एक अस्पताल मे पैदा हुए हैं
अपने आप में अद्भुत इस खबर को लेकर हर किसी में कौतुहल बनी हुई है
इस अस्पताल के डॉक्टरों ने जानकारी दी कि मंगलवार को हलीमा ने इन बच्चों को जन्म दिया।
और अच्छी बात ये है कि उनके सारे बच्चे पूरी स्वस्थ हैं।
हलीमा माली के टिमबूक्तू इलाके की रहने वाली हैं।
माली की सरकार ने हलीमा के सुरक्षित प्रसव के लिए उन्हें मोरक्को भेज दिया था।
इससे पहले 25 साल की हलीमा के बारे में अल्ट्रासाउंड के आधर पर कहा गया था कि वह 7 बच्चों को जन्म देंगी लेकिन डॉक्टर उस समय आश्चर्य में आ गए जब प्रसव के दौरान कुल 9 बच्चों का जन्म हुआ।

