शोक संदेश

“आज” हिंदी दैनिक समाचार पत्र के समूह निदेशक का निधन, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि


रतनपुरा/मऊ। आज हिंदी दैनिक समाचार पत्र समूह के निदेशक शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन का समाचार सुनकर आज हिंदी दैनिक के मीडिया कर्मियों को गहरा आघात पहुंचा है। दिवंगत शाश्वत विक्रम गुप्त ने आज हिंदी दैनिक के लिए कई बदलाव किए। जिससे अखबार आकर्षक साज-सज्जा के साथ प्रकाशित होने लगा, और पाठकों में काफी लोकप्रिय हो गया। यही नहीं उन्होंने ज्ञान मंडल यंत्रालय में कठोर अनुशासन पैदा की। जिसकी वजह से अखबार के नियमित प्रकाशन में सभी का बेहतर सहभागिता बढ़ी। उनके प्रयास से अखबार की साज-सज्जा में बेहतर बदलाव के नाते आज के पाठकों की संख्या काफी बढ़ गई। राष्ट्र रत्न माननीय शिव प्रसाद गुप्त द्वारा स्थापित ज्ञान मंडल लिमिटेड ,निदेशक मंडल के लगातार प्रयास के चलते उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा था।
दिवंगत निदेशक शाश्वत विक्रम गुप्त के निधन से आज हिंदी दैनिक के संवाददाताओं एवं अन्य पत्रकारों को गहरा आघात पहुंचा है। और वे शोकाकुल हो उठे। रतनपुरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आज हिंदी दैनिक के तहसील संवाददाता फतेह बहादुर गुप्त की अध्यक्षता में एक शोक बैठक की गई। जिसमें आज हिंदी दैनिक पत्र समूह के निदेशक शाश्वत विक्रम गुप्त के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया। तथा 2 मिनट का मौन रखकर के ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक बैठक में सुरेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार गुप्त, हरीनिवास पांडे, दुर्गा प्रसाद मिश्र, अनिल कुमार वर्मा ,सदानंद गौड़, कैलाश चौरसिया, दीपक सिंह सचिव इत्यादि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *