शोक संदेश

मऊ के वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह भीमा का निधन

मऊ। वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार सिंह भीमा का 24-25 अप्रैल की रात्रि उनके निवास पर निधन हो गया। वे काफी दिनों से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही जनपद में शोक का लहर छा गया।
छात्र नेता से लेकर मजदूरों के आंदोलन व सामाजिक आंदोलनों में महत्ती भूमिका निभाने के साथ-साथ पत्रकारिता में अपनी लेखनी की बदौलत एक अलग छाप रखने वाले समाचार पोर्टल तहलका न्यूज़ के चीफ एडिटर अरुण सिंह भीमा कैंसर का पता चलने पर वाराणसी स्थित कैंसर अस्पताल डॉ होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। अपने इलाज के प्रति वे काफी सचेत रहे। अरुण कुमार सिंह भीमा की तबीयत में इधर दो-तीन महिने से काफी गिरावट आ रही थी। उनका तबीयत और खराब होता गया उनका इलाज वाराणसी में लगातार होता रहा। 24-25 अप्रैल की रात्रि अरुण कुमार सिंह की तबीयत काफी खराब हो गई। परिजन अभी उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक वे सदा के लिए सभी को अलविदा कहते कहते चिर निद्रा में सो गये। उनका अंतिम शव यात्रा उनके परदहां स्थित आवास से रविवार को लगभग 11 बजे गाजीपुर जनपद में गंगा तट के किनारे अंतिम संस्कार के लिए जाएगा।

शार्प रिपोर्टर के संपादक अरविन्द सिंह ने भीमा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भीमा का ऐसे चला जाना पत्रकारिता के निर्भिक स्तम्भ का चला जाना है। भीमा सहज, सरल व सशक्त पत्रकार थे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने अरुण सिंह भीमा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने अपने कलम के एक मजबूत सिपाही को खो दिया है उन्होंने कहा कि भीमा की कमी हमेशा खलेगी।

सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि अत्याचार व अन्याय के खिलाफ अपने लेखनी के माध्यम से आवाज उठाने वाले निष्पक्ष पत्रकार अरूण सिंह भीमा के निधन से समाज ने व्यवस्था के खिलाफ लड़ने वाला योद्धा खो दिया है उनके निधन से हम मर्माहत है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप सिंह ने अरुण सिंह धीमा के प्रति अपने शोक संवेदना में कहा कि भीमा आप सदा याद आओगे।

डीसीएसके पीजी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री पीयूष कुमार सिंह विसेन ने कहा कि मेरे छात्र संघ के जीवन में मार्ग दर्शक रहे बड़े भाई अरूण सिंह भीमा जी के स्वर्गवास की खबर से आहत हूँ
ईश्वर गत्आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

सामाजिक कार्यकर्ता अभितोष तिवारी ने कहा कि जनता के सजग प्रहरी मऊ के तहलका न्यूज के संस्थापक “अरुण सिंह भीमा” अब हम लोगों के बीच नहीं रहे ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को सहन शक्ति देे।

भाजपा नेता छोटेलाल गांधी ने कहा की यह समाचार बहुत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

One thought on “मऊ के वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह भीमा का निधन

  • Sachin mishra

    बहुत ही दुःखद

    ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दे…

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *