पत्नी ने दर्ज कराया पति पर मुकदमा, मामला दूसरी शादी व दहेज का
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विवाहिता ने थाना क्षेत्र के ही चकऊथ निवासी अपने पति पर दूसरी शादी करने एवं दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। गांव की एन. खातुन की शादी चकऊथ निवासी इरफान अहमद पुत्र नेयाज अहमद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में पैसा एवं गाड़ी की मांग किया जाने लगा जब विवाहित इसका विरोध करती तो पति द्वारा मारा-पीटा जाता बार-बार
दहेज की मांग एवं दहेज देने में असमर्थ होने पर पति द्वारा दूसरी शादी कर लिया गया। जिससे क्षुब्ध विवाहिता नवस्सुम ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देते हुए पति पर दहेज के लिए मारने पीटने एवं दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है ।

