अपना जिला

गरीब महिला को बैंक में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 04 लाख 15 हजार ठगने वाला हरदोई का ठग गिरफ्तार

(आनन्द कुमार)

मऊ। पुलिस जब किसी ऐसे निरीह और गरीब की मदद करती है तो पुलिस बधाई की पात्र होती है। वैसे तो आमतौर पर देखा जाता है तो पुलिस और थाने, कोतवाली तक पीड़ित और गरीब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाते हैं। लेकिन ऐसा ही कोई पीड़ित न्याय के लिए अगर थाने में दस्तक दे रहा हो और थानेदार उसकी बात सुनकर उसकी तकलीफ को गंभीरता से लेता है और न्याय की उम्मीद की एक आशा उस पीड़ित के मन में पल्लवित और पुष्पित होती है तो उस थानेदार और उसके महकमें के प्रति सैल्यूट तो बनता है।
आपको बताते चले की मऊ जनपद के दक्षिणटोला अंतर्गत स्थानीय भदेसरा की एक गरीब महिला ने 29.09.2020 को थाना दक्षिणटोला टोला पर प्रार्थना पत्र दिया गया, उसमें उसने बताया कि एक व्यक्ति जो अपना नाम सलमान निवासी हरदोई बताता है काॅल कर मुझसे दोस्ती कर बैंक में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई बार में उक्त फ्राड व्यक्ति ने गरीब महिला को तरह-तरह के सब्जबाग दिखाकर नौकरी के नाम पर रूपया आनलाईन ऐठने का काम शुरु कर दिया। जालसाज ने महिला से धीरे-धीरे करके करीब चार लाख 15 हजार आन लाईन अपने दिये खाते में मंगा लिए। महिला ने अपने सगे सम्बंधित से नौकरी के नाम पर रूपया लेकर उसे देती रही। नौकरी की बात पर जब उक्त फ्राड जैसे-जैसे समय बितता गया उक्त युवक टालमटोल करता रहा और आश्वासन देता रहा। कभी इस अधिकारी के नाम पर तो कभी उस अधिकारी के नाम पर उक्त महिला से रुपए की मांग करते-करते 4 लाख 15 हजार तक गरीब महिला से आन लाईन वसूल लिया। महिला को जब लगा कि उक्त युवक ने उसके साथ फ्राड कर दिया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले तो उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह अपनी बात किससे कहे, कहां कहे, लेकिन जब कुछ सामाजिक लोगों के संपर्क में आई तो लोगों ने उसे पुलिस में सूचना देने की बात कही । जिस पर महिला ने स्थानीय दक्षिण टोला थाना थानाध्यक्ष को अपनी वेदना लिखित में दी। मामले की छानबीन में थानाध्यक्ष दक्षिण टोला लग गए और अपने मुखबीर को उक्त युवक की तलाश और सुरागसी में लगा दिए तथा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/20 धारा 419, 420 भादवि में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश जारी कर दी। जांच में पता चला कि फ्राड हरदोई का निवासी बब्बे पुत्र मुन्ना निवासी खिन्नी का पेड़ थाना शाहाबाद है। उसने सलमान नाम बताकर भी झूठ बोला था।
पुलिस ने उक्त जालसाज को दिनांक 10.04.2021 को मऊ जनपद के मतलूपुर मोड़ से गिरफ्तार कर वांछित अभियुक्त को चालान न्यायालय किया गया।


इस घटना के सफल अनावरण हेतु मऊ पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी, निरीक्षक थाना दक्षिणटोला के नेतृत्व में टीम विशेष प्रयास है। पुलिस ने बताया कि साइबर सेल के मदद से ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों एकाउन्ट जिसमें महिला द्वारा पैसा ट्रांसफर किया गया है वह हरदोई का है।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम उ0नि0 अनुज कुमार पाण्डेय, का0 कृष्ण कुमार यादव, का0 विशाल साहनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *