मधुबन में उड़ रही कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । बड़े शहरों के साथ ही अपने जिलें में भी कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ रहा है । जिसको लेकर जिला प्रशासन गाइडलाइन जारी किया है बावजूद लोग कोरोना गाइडलाइन का मखौल उड़ाने में लगे हुए है । इसका जीता जागता उदाहरण गुरूवार को मधुबन के रोडवेज पर देखने को मिला जहा लोग बिना माक्स एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आए । जबकि जिला प्रशासन कोरोना गाइडलाइन को शत् प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है। बावजूद क्षेत्र के दुबारी ,सिपाह इब्राहिमाबाद , दरगाह, मर्यादपुर बेलौली आदि बाजारों में जारी गाइडलाइन को धज्जियां उडाने में लगें हुए थे ।


