अपना जिला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 शहीद जवानों को नौजवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

मऊ। डॉ भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया मोड़ मऊ में सैकड़ों नौजवानों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं 2 मिनट मौन रखा।
सामाजिक कार्यकर्ता राजविजय यादव ने कहा कि शहीद जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता आज देश की सीमाओं पर देश की रक्षा करते हुए जवान शहीद हो रहा है जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आज हम नौजवानों ने संकल्प लिया कि जिस तरीके से एक जवान देश की सीमा की रक्षा करता है उसी तरह हम नौजवान अपने आसपास आम जनमानस में न्याय की लड़ाई लड़ेंगे शोषित वर्ग के साथ खड़े होने का काम करेंगे, जिन परिवार वालों ने अपना बेटा खोया है उनके साथ पूरा देश खड़ा है।
शहीद हरेंद्र यादव जो कि मणिपुर में शहीद हुए थे उनके पुत्र बलवंत यादव जो कि सेना में जाने के लिए स्टेडियम मऊ में लगातार मेहनत कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है अपने पिता पर किया आज वह देश के लिए शहीद हुए हैं हमें इस बात के बाद की फक्र है कि देश की रक्षा में हमारे पिता ने अपना बलिदान दिया है और हम भी आगे सेना में जाकर के देश की रक्षा करेंगे। राहुल कुमार गौड़ ,साधु यादव, अरुण दीपक, पंकज मनीष अंकित प्रसाद दुर्गा प्रशांत राज कुमार राजभर सोनू गुप्ता हरिंदर राजभर मनीष भारद्वाज रामानंद राजभर आशीष राजभर सहित सैकड़ों नौजवान उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *