डीएम ने देशी विदेशी मदिरा के दुकानदारों के साथ ली बैठक, दिया सख्त निर्देश
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा पुलिस अधीक्षक सुशील घुले की मौजूदगी में आगामी पंचायत चुनाव एवं अन्य कारणों के दृष्टिगत जनपद के आबकारी संबंधित के व्यापारियों के साथ बैठक किया गया। उन्हें स्पष्ट निर्देशित किया गया कि निर्धारित समयावधि में निर्धारित क्षेत्रीय परिधि में, अनुमति प्राप्त विक्रेता द्वारा ही बिक्री की जाए। किसी भी दुकान या उसकी परिधि में अवैध शराब/अपमिश्रण पाए जाने पर अथवा उससे संबंधित सामग्री पाए जाने पर कठोर विधिक कार्यवाही किया जाए। किसी भी दशा में शासन द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक शराब किसी भी दशा में बिक्री न किया जाए। दुकानों पर बोर्ड पर बिक्री दर/लाइसेंस का प्रदर्शन अवश्य किया जाए। दुकान पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के ग्लास नही होना चाहिए। प्रतिबंधित खाद्य सामग्री का प्रयोग न किया जाए। सेल्समैन/ग्राहक बिना अवश्य मास्क लगाए, कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करे। उक्त के अतिरिक्त शासन द्वारा समय-समय पर दिए गए समस्त निर्देशों शत प्रतिशत अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उक्त का निर्देशों का उलंघन पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर आबकारी विभाग के अधिकारी सहित देशी विदेशी व बियर के सरकारी विक्रेता भारी संख्या में मौजूद रहे।



