70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 02.04.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा पोखरा चकअतिउल्लाह के पास से जितेन्द्र सिंह पुत्र झारखण्डे सिंह निवासी चकअतिउल्लाह थाना दोहरीघाट के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *मधुबन* पुलिस द्वारा हाहा नाला के पास से रामविलास राजभर पुत्र बाबूनंदन राजभर निवासी रगुनिया थाना उभाव जनपद बलिया के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

