आगलगी से फसल राख
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । थाना क्षेत्र के दुबारी के भगत के पुरा में भूसा बनाने वाली मशीन के निकलीं चिंगारी से दर्जनों किसानों के गेहूं की फसल जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । बुधवार को लगभग दो बजे दिन में भूसा बनाने वाली मशीन से निकलीं चिंगारी से फसल में आग लग गई । तेज हवाओं के सम्पर्क में आनें के कारण बगल के आग विकराल रूप धारण कर लिया ।
फसल में आग लगने की सूचना पर किसान खेतों पर पहुँच कर राहत एवं बचाव में लगें रहें । किसान अभी कुछ कर पाते कि भगत का पुरा निवासी राम-लखन का 5 मंडा, रामप्रवेश का 5 मंडा रामगोपाल मौर्य का 7 मंडा, लक्ष्मीपुर निवासी इंद्रदेव यादव का 9 मंडा, जितेंद्र यादव का 9 मंडा, नरेश यादव का 10 मंडा, सुभाष का 5 मंडा विरेन्द्र यादव का 6 मंडा गेहूँ की फसल जल कर राख हो गया।

