अपना जिला

10 वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ

रतनपुरा (मऊ)। पिछले 10 वर्षों से जर्जर सड़क से आवागमन कर रहे छिछोरे एवं अन्य ग्राम पंचायत के नागरिकों को उस समय खुशी का पारावार नहीं रहा, जब लबे नहर इस सड़क पर पिछले 1 सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रतनपुरा भीमपुरा मार्ग के सेमराजपुर चट्टी से छिछोर ग्राम पंचायत तक 1.6 किलोमीटर तक की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई थी ,और इस प्रकरण को जिला पंचायत के वार्ड नंबर 8 की सदस्या श्रीमती गीता सिंह काफी दिनों से इसके पुनर्निर्माण के लिए मुखर थी। उनके इस प्रयास को वित्तीय वर्ष 2019 20 में सफलता मिली ,और उनके इस लगातार प्रयास से जिला पंचायत द्वारा 32.70 लाख रुपए सड़क निर्माण के मद में स्वीकृति दी गई। जिस पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता सिंह के प्रतिनिधि कर्ण प्रताप सिंह कुन्नू ने इस सफलता पर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *