अपना जिला

जिला अस्पताल में घायल का इलाज कराने आए बदमाशों ने चिकित्सक से की हाथापाई व हवाई फायरिंग, फरार

मऊ। सूबे के मुखिया द्वारा लगातार बदमाशों पर अपना शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है, फिर भी यूपी में बदमाश पूरी तरह से बेखौफ हो चुके है, आम जनता के साथ-साथ चिकित्सक भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला मंगलवार की बीती रात जिला अस्पताल में चार से पांच की संख्या में हथियारों के साथ बदमाश घायल मरीज का इलाज कराने पहुंचे थे, वहां पर बदमाशों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक से बदसलूकी करने के साथ उसे मारपीट कर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना की पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसी टीवी फुटेज में कैद हो गई। सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई और मामले की जाँच पड़ताल कर आधे घण्टे के अंदर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बुधवार की सुबह जब अन्य चिकित्सको को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर का गेट बंद कर सुरक्षा की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में मंगलवार की देर रात लगभग 10 बजे हाथ में चोट लगने के कारण इलाज कराने लगभग चार से पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने किसी बात को लेकर जिला अस्पताल के एमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अनिल कुमार के साथ बदमाशो ने मारपीट किया साथ ही फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। चिकित्सक के साथ हुई घटना की वारदात सीसी टी बी फुटेज में कैद हो गई। सूचना मिलते ही दो थानों की फोर्स जिला अस्पताल पहुंच गई और घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं आक्रोशित चिकित्सकों ने सुरक्षा की मांग करते हुए इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि बीती रात विपुल सिंह अपने चार से पांच साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे, जिसमें से एक व्यक्ति चोटिल था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनिल कुमार सिंह व बदमाशों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बीच ही बदमाशों ने चिकित्सक के साथ मारपीट किया और बाहर निकल कर उन लोगों द्वारा हवाई फायरिंग की गई। एएसपी ने कहा कि घटना का तत्काल संज्ञान में लेते हुए आधे घण्टे के अंदर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *