अपना जिला

त्यौहार के दिन बाइक पर तीन सवारी बैठने पर कठोर प्रतिबंध, DM व SP ने दिए कार्यवाही के निर्देश

मऊ। आगामी होली व शब-ए-बारात त्यौहार के दृष्टिगत दिनांक 23.03.2021 को पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी मऊ अमित सिंह बंसल व पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले की अध्यक्षता में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सम्भ्रांत व्यक्तियों से त्योहार के सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा उनके सुझावों को सुना गया तथा त्योहार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के वातावरण मनाने की अपील की गयही। साथ ही साथ निम्नलिखित अपील/निर्देश दिये गये-

  1. कोविड-19 के बढते संक्रमण/प्रसार के रोकथाम हेतु शासन द्वारा निर्गत गाइड लाइन से सर्वसम्बन्धित/आयोजकों को अवगत कराते हुये शत-प्रतिशत अनुपालन की अपेक्षा/अपील की गयी।
  2. समस्त होलिका दहन स्थलों के सम्बन्ध में 3-5 लोगों की कमेटी गठित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  3. संवेदनशील/अतिसंवेदनशील होलिका दहन स्थलों का भ्रमण किये जाने हेतु प्रलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
  4. जुलूस के मार्गों का भ्रमण किये जाने हेतु अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका, सम्बन्धित एसडीएम, क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
  5. अफवाहों का खण्डन किये जाने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु चर्चा की गयी।
  6. आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव/त्यौहार के दृष्टिगत चुनाव हेतु सम्भावित प्रत्याशियों द्वारा किसी भी प्रकार के चौपाल/आयोजन पर सतर्क दृष्टि रखे जाने हेतु तथा यदि किसी प्रकार का आयोजन कर प्रलोभन इत्यादि दिया जाता है तो कठोर कार्यवाही की जाय।
  7. त्यौहार के दिन किसी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन न किये जाने की अपेक्षा की गयी।
  8. त्यौहार के दिन तीन सवारी वाहनों पर कठोर प्रतिबंध/कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *