अपना जिला

वैश्य महिला समाज के तत्वाधान में होली उत्सव कार्य़क्रम का आयोजन

मऊ वैश्य महिला समाज के तत्वाधान में होली उत्सव कार्य़क्रम का आयोजन  हिन्दी भवन स्थित सभागार में किया गया। जिसमें होली गीतों पर नृत्य नाटिका, सुगम संगीत, फुलों एवं गुलाल की होली खेलकर वैश्य समाज की महिलाओं ने खुशी का इजहार किया। देश एवं समाज के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला शक्ति नें आज होली गीतों के माध्यम से सम्पूर्ण जनपदवासियों को आगामी सप्ताह आने वाले होली त्योहार को शान्ति एवं सद्भावना के साथ मनाने का संदेश भी दिया। तद्क्रम में जिलाध्यक्ष महिला शाखा श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल नें कहा कि महिला शक्ति लगातार जनपद में निर्बलों एवं असहाय महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता श्रीमती नीलम सर्राफ नें एवं धन्यवाद ज्ञापित श्रीमती अर्चना बरनवाल महामंत्री वैश्य समाज महिला शाखा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैश्य समाज महिला शाखा की जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल, भाजपा नेत्री एवं उपाध्यक्ष नीलम सर्राफ, प्रिया गिरी, समाज सेविका मधुलिका बरनवाल, श्रीमती बीना गुप्ता (प्रवक्ता सोनी धापा ई0कालेज, मऊ), श्रीमती आस्था, शालीनी सर्राफ, सुनीता सर्राफ, ममता बरनवाल, नुपुर अग्रवाल जिला मंत्री भाजपा, पुष्पा बरनवाल, सरला अग्रवाल, राधा जायसवाल, श्रीमती शोभा थरड़ आदि महिलाए उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *