कम्पोजिट विद्यालय का ताला तोड़ उड़ाए हजारों रूपये के सामान
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। थाना क्षेत्र के रुकुनपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के कमरों का ताला तोड़कर गुरुवार को अज्ञात चोरों ने हज़ारो रुपये के सामान के साथ एमडीएम के खाद्यान्न पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी जानकारी प्रधानाध्यापक को दूसरे दिन सुबह विद्यालय पर पहुँचने के बाद हुई।रविन्द्र यादव रुकुनपुरा स्थित कंपोजिट विधालय पर प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है। नित्य की भांति गुरुवार को विद्यालय बंद कर चले गए दूसरे दिन सुबह जब विद्यालय पहुँचे तो स्टोर रूम सहित शिक्षण कक्ष का ताला टूटा देख उन के पैरों से जमीन खिसक गई।अंदर देखा तो 4 अदद पंखा,1अदद स्टैंड गैस सिलेंडर, रेडियो,दीवाल घड़ी,उषा सिलाई मशीन, एमडीएम का तीन बोरा चावल घी और दूध पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था । जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।

