अपना जिला

श्री सिद्धनाथ इंटर कॉलेज सिधवल में भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मऊ । श्री सिद्धनाथ इंटर कॉलेज सिधवल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने दिल दिया है, जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए गीत सुनाकर सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। यहां ग्रामीणांचल सुदूर इलाके में सिद्धनाथ इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाके का यह विद्यालय अपने शैक्षणिक योग्यता से अपनी एक विशेष पहचान रखता है । आज के बच्चों के इस अद्भुत कार्यक्रम से हम सभी मंत्रमुग्ध है। जहां पर भी विद्यालय के विकास में हमारा सहयोग होगा। हम विद्यालय के विकास में अपना सम्पूर्ण योगदान देंगे। नेहरू इंटर कालेज के प्राचार्य राकेश सिंह ने कहा कि विद्यालय का स्वस्थ वातावरण विद्यालय की प्रगति का वर्णन खुद कर रहा है। शिक्षक संघ के नेता जनार्दन दुबे ने शिक्षा एवम संस्कार के सबंध पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को शिक्षा जगत के पुरोधा फतेहबहादुर सिंह ने पुराने दिनों की याद करते हुए कहा कि आज यह विद्यालय दिन रात अपने विकास के तरफ अग्रसर है। कार्यक्रम को रोटरी क्लब के सचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि यहाँ एक एक कार्यक्रम ने समाज और बच्चों को संदेश दिया है। इसलिये बच्चों को समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। विद्यालय के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य है यहां के बच्चों में वह प्रतिभा है जिसे और निखारा जा सकता है। स्वागत वक्तब्य विद्यालय के प्रधानाचार्य जाबली कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र वहादुर सिंह ने सभी का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि यहां बच्चों के विकास के लिए संस्था सदैव कृत संकल्पित है। जब भी कोई जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से इटैली के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, लुधुई इंटर कॉलेज के रमाकांत यादव, जहानागंज के प्रबंधक अजीत सिंह, शिक्षक संघ के जिला मंत्री धनंजय सिंह, जीवन वीमा के मुख्य विकास अधिकारी विवेकानंद सिंह, प्रशांत सिंह, अनिल शर्मा, वीरेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार, रणजीत, ऋचा सिंह, पुनम सिंह, विनोद सिंह, डॉ अजय सिंह, राजकुमार सिंह सतेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *