मधुबन में गाजे बाजे के साथ निकाली गई शिव बारात
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन।महाशिवरात्रि के महा पर्व पर हर साल की भांति इस साल भी साही अंदाज में शिव वारात निकाली गई । शिव बारात में हरहर महादेव एवं जय श्रीराम के उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा । गाजा बाजा और हाथी घोड़ा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा ।इस दौरान शिव जी की सजी झांकी को देखने के लिए लोगों का जन सैैलाब उमड़ा पड़ा । साथ ही श्री राम, हनुमान जी, नन्दी की झाँकी मनोरम परिधानों मेें सजी रही शिव बारात तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक स्थित शिव मंदिर पहुँचकर भजन किरतन के साथ इसका समापन कर दिया गया । सुुरक्षा की कमान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ संभालते नजर आए ।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ,प्रशांत कुमार मल्ल उर्फ गणेश, अमित गुप्ता,भागवताचार्य अरूण चौबे, अनिल मिश्रा,दीपक मिश्रा, धनंजय पाण्डेय, पियुष मद्धेशिया, संतोष जायसवाल, रोहित गुुप्ता, रमेश यादव, छोटे लाल चौहान रहें ।


