युवती को भगाने का आरोप तीन के खिलाफ मुकदमा
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । बिते 7 मार्च को मर्यादपुर बाज़ार से बहलाफुसला कर एक युवती को ले जाने के मामलें में रामपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है । थाना अंतर्गत एक गांव के पिता का आरोप है कि मेरी 17 वर्षीय पुत्री सात मार्च को मर्यादपुर बाज़ार गई थी जहां से कोहरिया थाना मईल जनपद देवरिया निवासी रमेश, समरजीत व अन्य ने उस को बहलाफुसला कर कही लेकर चले गए मुझे आशंका है कि उस के साथ कोई अनहोनी घटना घट हो सकता है ।पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है ।

