पांती सहित आसपास के शिवालयों में जलाभिषेक,भण्डारे में चेयरमैन ने बाँटा प्रसाद
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।नगर पंचायत के पांती स्थित जटाधारी शिव मंदिर अपने मान्यताओं को समेटे हुए भक्तों के लिए आस्था व विश्वास का केन्द्र बना हुआ है । महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों शिव भक्त जटाधारी शिव पर जलाभिषेक किए। साथ ही भण्डारे का आयोजन किया गया ।जिसमें चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया ने शिव भक्तों को प्रसाद वितरण करती रही । इस दौरान शिव भक्तों ने मेलेे का लुफ्त उठाया तो बच्चेे चरखी का आनंद लिए ।यह शिव मन्दिर अपने चमत्कारों के कारण आस्था व विश्वास का प्रतीक बना हुआ है । मंदिर के पुजारी अरविंद पाण्डेय ने बताया कि यहा सच्चे मन सेे मांगी गई हर मुुुराद पुर्ण होती हैै ।साथ ही क्षेत्र के दुबारी, कटघराशंकर, सिपाह इब्राहिमाबाद, सिकडीकोल, दरगाह स्थित शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया ।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे खुद सुरक्षा की कमान संभालते हुए नजर आए ।




