नाबालिग के साथ दूराचार मामलें में वायरल विडियो का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना *कोपागंज* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान कसारा मोड़ के पास से थाना कोपागंज क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग से दूराचार मामलें में वायरल विडियों के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 84/21 धारा 363,354 भदावि0, 11/12 पोक्सों एक्ट तथा 67 आईटी एक्ट में वांछित शमशाद पुत्र खैरूलबशर निवासी नयापुरा जुम्मनपुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। उल्लेखनीय है कि 2 से 3 दिन पहले थाना कोपगंज क्षेत्रान्तर्गत एक विडियों वायरल हुआ थाना जिसमें एक व्यक्ति एक नाबालिग से दूराचार करने की कोशिश कर रहा है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था।

