78 शीशी बन्टी-बबली के साथ 06 शातिर गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *घोसी* पुलिस द्वारा मीर साही की पुलिया के पास से प्रदीप गुप्ता पुत्र सच्चेलाल गुप्ता निवासी अमिला चैहानपुरा थाना घोसी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *मधुबन* पुलिस द्वारा खोजीपुर नहर पुलिया के पास से सहावल यादव पुत्र स्व0 मोती यादव निवासी मखमेलपुर थाना मधुबन के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *मुहम्मदाबाद* पुलिस द्वारा इदारतगंज तिराहे के पास से सुरेश कुमार पुत्र मंगल राम, अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण घुटमा थाना रानीपुर दोनों के कब्जे से 20-20 शीशी (180 मिली0) देशी शराब, भुजही मोड़ के पास से रामानंद विश्वकर्मा पुत्र रामबदन विश्वकर्मा निवासी क्यामपुर, अरविन्द कुमार पुत्र रामसूरत निवासी भुजही थाना मुहम्मदाबाद दोनों के कब्जे से 19-19 शीशी अवैध देशी शराब बन्टी-बबली बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

