अपना जिला

मऊ निवासी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय दिल्ली में हुए सम्मानित

मऊ। जिले के परसपुरा निवासी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय पिता लक्ष्मण पाण्डेय के लड़के का दोनों पैर एक ट्रेन दुर्घटना में खो दिए, पर हौसलों को आंच नहीं आने दिया। वे अपने हौंसलो को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिषेक बहुत ही हिम्मती और साहसी हैंं। आपको बता दें… अभिषेक ने बताया आर्य ऑडिटोरियम टीम नव्या सर्जना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह फिर मुस्कुराएगा इंडिया कार्यक्रम दिल्ली में हमें आनलाईन सम्मानित किया। क्योंकि मैं अभी कहीं भी आने जाने में सक्षम नहीं हू। आज हमें कोरियर प्राप्त हुआ। हमें खुशी है कि आज भी ऐसे फाउंडेशन है जो लोगों को हौसला और प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं।

जो हम जैसे दिव्यांग जनों के कार्यों को उनके टैलेंट को सराहती है।और हमारा सम्मान कर हमारे हौसले को और बुलंद करने का कार्य और एक बड़े और सम्मानित मंचो पर हमें सम्मानित करते है।जिसमें हमें चयनित किया गया।और अवार्ड सर्टिफिकेट और बहुत प्यारा वस्त्र देकर सम्मानित किए। और संस्था के सभी लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किए।अभी तक दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय के हिम्मत साहस नेक कार्यों को देख काफी जगहों से सम्मानित किए जा चुके हैं।और इंडिया रिकार्ड इंटरनेशनल बुक आफ रिकार्ड और वर्ल्ड रिकार्ड बुक में भी नाम शामिल कर चुके हैं।और हमारे जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *