अखिल भारतीय किसान सभा आधा दर्जन किसान नेताओं के साथ करेगा आधा दर्जन सभा
कोलकता। अतुल कुमार “अनजान’ बंगाल चुनाव दौरे पर हैं इस दौरान वे पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे में किसानों की और से किसान नेताओं का एक दल साथ लेकर 12 मार्च से 16 मार्च तक विभिन्न जिलों में , ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की जनसभाओं को संबोधित करेगे। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के कार्यकारी दल के सदस्य
एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार “अनजान” आधा दर्जन किसान नेताओं के साथ कोलकाता , नंदीग्राम, शहीद मीनार सहित लगभग आधा दर्जन सभाओं को संबोधित करेंगे । किसान संगठनों के नेता , किसान मोर्चा के नेता एवं राकेश टिकैत सहित किसान नेता इस नारे के तहत प्रचार कर करेंगे “भाजपा को सजा दो – भाजपा को हराओ” किसान नेता आसाम के कई जिलों में चुनाव प्रचार के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहे हैं l
