यूथ कांग्रेस, मऊ के द्वारा नौकरी संवाद अभियान में शामिल हुए छात्र-छात्रा
मऊ। कोपागंज ब्लाक के इंदारा स्थित शिवानंद महाविद्यालय में यूथ कांग्रेस, मऊ के द्वारा नौकरी संवाद अभियान चलाया गया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार राय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के बारे में तनिक भी सोच नहीं रही है उसे सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों की चिंता है, जिसका परिणाम यह हो रहा है कि विगत 7 वर्षों में करोड़ों नौकरियां खत्म हो गई हैं और सरकार सभी सरकारी संस्थानों एवं उद्योगों का प्राइवेटाइजेशन कर रही है जिसके कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा हैं और यूथ कांग्रेस वर्तमान समय में माननीय प्रियंका जी के निर्देशन में युवाओं के हक की लड़ाई पूरे देश और प्रदेश में लड़ने का काम कर रही है जिसके लिए यह नौकरी संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़े और सरकार से अपने अधिकारों की मांग करें।

वहीं कांग्रेस के जिला सचिव भानु प्रताप राय ने कहा कि युवाओं को राजनीति के साथ जुड़ कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी चाहिए और हमें जाति और धर्म के चक्कर में यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी बुनियादी जरूरतें क्या है।
अनुराग सिंह के जिला अध्यक्ष एनएसयूआई ने युवाओं को नौकरी के लिए अपनी आवाज उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, अनिरुद्ध विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, अमित चौहान जिला महासचिव यूथ कांग्रेस, सनी गुप्ता आदि साथी उपस्थित रहे।


