राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद ने मनाया 37 वां वार्षिकोत्सव, डा. SN खत्री सम्मानित
मऊ। नगर के राजस्थान भवन में राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था का 37 वां वार्षिकोत्सव एवं एक शाम डॉ. एसएन खत्री के नाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ एसएन खत्री का संस्था के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभा चौबे, सलमान, आफरीन, आस्था त्रिपाठी आदि ने गीत प्रस्तुत करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं कविता चौबे, खुशी, आस्था त्रिपाठी, शगुन ने अपने डांस से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. एसएन खत्री का संस्था की राष्ट्रीय संयोजक संरक्षक नीलम सर्राफ एवं वरिष्ठ समाजसेवी व एमएए फाउण्डेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण द्वारा स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि डॉ. एसएन खत्री राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था से पिछले 37 सालों से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. एसएन खत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है संस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने संस्था द्वारा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की भी काफी सराहना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मो. तैय्यब पालकी ने कहा कि राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद कई वर्षों से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के कार्य कर रहा है, जो काफी सराहनीय है। वरिष्ठ समाजसेविका नीलम सर्राफ ने कहा कि संस्था का कार्य काफी सराहनीय है। वरिष्ठ समाजसेवी व एमएए फाउण्डेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़कर आने की जरुरत है। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष मुमताज खान आर्टिस्ट ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, सोनीधापा की कला विषय की अध्यापिका बीना गुप्ता, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डीएवी के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी, भाजपा नेता भरत लाल राही, नीलम सर्राफ, प्रांशु वर्मा, खुशी, संगीता गुप्ता, मधुलिका बरनवाल, लुबना खान, नजरा, दीक्षा, सबा, शबानम आदि उपस्थित रहे।




