मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
रतनपुरा/ मऊ जिला सहकारी बैंक रतनपुरा के तत्वाधान में मिशन शक्ति के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा हम उस देश के रहने वाले हैं जिस देश में कहा जाता था की जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। हम सबको नारी सम्मान, स्वाभिमान और स्वालंबन के प्रति सतत जागरूक और सचेत होकर कार्य करना होगा ।इस कार्यक्रम में वूमेन पावर लाइन एवं महिला हेल्पलाइन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक सचिव सगीरउद्दीन ने की। शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, पर्यवेक्षक अशोक कुमार, कैशियर रमेश चंद्र यादव एवं सहयोगी उपेंद्र राम साहित्य बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी प्रतिभाग किया।

