अपना जिला

PM और CM के सहयोग से मऊ व पूर्वांचल में दौड़ेगा BJP के विकास का पहिया : शर्मा

मऊ। नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य तथा पूर्व वरिष्ठ आई ए एस अफसर अरविंद कुमार शर्मा के जनपद में प्रथम आगमन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथो हाथ लिया तथा हजारों की संख्या में उपस्थित होकर भव्य स्वागत किया। जनपद कार्यालय पर प्रथम आगमन के पश्चात अरविंद शर्मा को कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर तथा भाजपा के नारो के साथ स्वागत किया।
अपने स्वागत से अभिभूत अरविंद शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा की वे जनपद की जनता को आश्वस्त करना चाहता हैं कि अब मऊ में विकास की गंगा बहेगी। मोदी और योगी के सहयोग से मऊ के साथ ही पूर्वांचल के सभी जिलों को विकसित किया जाएगा तथा समय के साथ यहां विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, विजय नारायण शर्मा, दुरगविजय राय,आनंद प्रताप सिंह,रामाश्रय मौर्य,नूपुर अग्रवाल,राधेश्याम सिंह,राकेश मिश्र, गनेश सिंह, भरत भैया,बजरंगी सिंह,मनोज राय, सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *