अपना जिला

सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष बने एडवोकेट रवि कुमार श्रीवास्तव

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन से रवि कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट को मऊ जिले का समाजवादी अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। श्री श्रीवास्तव को समाजवादी अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष नामित किये जाने से अधिवक्ताओ समेत सपाइयों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
बता दें कि रवि कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट दोहरीघाट ब्लॉक के ग्राम धनौली के निवासी है। जबकि वह वर्तमान समय मे मऊ जनपद के दीवानी कचहरी में अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस करते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है उस पर हम खरे उतरने का काम करेंगे, जिससे समाजवादी पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सिद्धांतों, नीतियों, विचारों एवं उपलब्धियों को जन-जन एवं बूथ स्तर तक पहुँचाने का कार्य करेंगे, जिससे समाजवादी पार्टी व संगठन को मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *