अपना जिला

सावित्रीबाई फूले जूनियर हाईस्कूल में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

मऊ। सावित्रीबाई फुले जूनियर हाई स्कूल सरवां, मऊ में राज्य सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत महिला उप निरीक्षक श्रीमती विंध्यवासिनी पांडेय (महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी) एवं गीता पांडेय (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा महिलाओं से सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बताया गया साथ ही साथ विपरीत परिस्थितियों में महिलाओं को कैसे अपने आप को आत्मनिर्भर बनाना है इस पर भी व्याख्यान दिया गया।उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इंदल यादव, राजकुमार मौर्य इत्यादि उपस्थित रहे एवं अतिथियों का साभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *