शोक संदेश

भाजपा नेता डिम्पल जायसवाल के पिता का निधन

मऊ/ मरदह। भारतीय जनता पार्टी के नेता व मऊ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार रहे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव कुमार जायसवाल डिम्पल के पिता ओमप्रकाश जायसवाल 67 वर्ष का निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 1:30 बजे इनका निधन इनके पैतृक आवास मरदह बाजार में हो गया। ओम प्रकाश जयसवाल के निधन की की सूचना मिलते लोग उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पंहुच मृतात्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किए। शनिवार को मऊ व गाजीपुर से सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर परिजनों को सांत्वना देते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *