IAS एके शर्मा ने कल थामा भाजपा का दामन, आज मिला MLC का टिकट, मऊ में खुशी की लहर
( आनन्द कुमार )
देश के वरिष्ठ आईएएस प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के पीएमओ कार्यालय से लेकर सीएमओ कार्यालय में कार्यरत रहे अरविंद शर्मा सोमवार को अपने नौकरी के वीआरएस लेने के बाद गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का लखनऊ मे दामन थाम लेते हैं और शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा विधान परिषद प्रत्याशी के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जाती है। उनके नाम के साथ ही विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा करते हुए भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा की केन्द्रीय समिति ने अरविंद कुमार शर्मा को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव, राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की चार सीटों के लिए उम्मीदवार बनाया है।
उधर मऊ के माटी के लाल वरिष्ठ आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मऊ में खुशी की लहर है उनके शुभचिंतक समर्थक एवं पार्टी के लोग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद शर्मा के भारतीय जनता पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगा। साथ ही मऊ का राजनीतिक क्षेत्र में कद ऊंचा होगा।

